करतारपुर (जसवंत वर्मा ) मां भगवती सेवा समिति करतारपुर की ओर से 24 अप्रैल दिन शुक्रवार को मां भगवती के 10 पावन ज्योति स्वरूपों, तथा श्री हनुमान जी के ज्योति पावन स्वरूप करतारपुर के गौशाला मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु लाये जा रहे हैं। इस संबंध में प्रधान संदीप भाटिया, चेयरमेन धीरज सक्सेना ने बताया 24 अप्रैल को पवित्र जोतों का स्वागत दोपहर 2:00 बजे गौशाला में किया जाएगा। महिला संकीर्तन 4:00 बजे मां की चौकी रात 7:30 बजे होंगी।
25 अप्रैल दिन शनिवार को पाठ श्री अमृतवाणी 11:00 बजे, श्री दुर्गा स्तुति पाठ 3:00 बजे, सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ 7:30 बजे, मां की चौकी रात 8:30 बजे से। 26 अप्रैल दिन इतवार को कंजक पूजन सुबह 8:00 बजे तत्पश्चात पवित्र ज्योतियों का प्रस्थान होगा। महामाई की चौकी में रितेश रिक्की और पार्टी, ज्योति शर्मा और पार्टी , गौरव चतरथ और पार्टी महामाई का गुणगान करेंगे।

