करतारपुर (जसवंत वर्मा) करतारपुर के प्रीतम नगर (नजदीक कोल्ड स्टोर) मे महामाई का जागरण 24 अप्रैल दिन शुक्रवार को बड़ी श्रद्धापूर्वक करवाया जा रहा है। जिसमें पूजा अर्चना एवं ज्योति प्रचंड शाम 7 बजे की जाएगी। इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान पूर्व पार्षद प्रदीप अग्रवाल एवं परिवार होंगे।
भजन गायक राजन राज एवं खुशप्रीत कौर और पार्टी सारी रात महामाई का गुणगान करेंगी। तारा रानी की कथा सुबह 4:00 बजे होगी। प्रीतम नगर निवासियों ने सभी को इस जागरण में शामिल होकर महामाई का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

