अमृतसर: भारत-पाक सीमा पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। बीएसएफ की ओर अमृतसर बॉर्डर पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। बताया जा रहा है
कि बीएसएफ ने ड्रोन को मार गिराने के साथ हेरोइन की खेप भी बरामद की है। जिसको लेकर जांच की जा रही है। कार्रवाई को देर रात अमृतसर ग्रामीण जिले के चाहरपुर गांव के पास अंजाम दिया गया। यह इलाका सीमा से लगा हुआ है।
इस दौरान बीएसएफ महिला जवानों ने जेसे ही ड्रोन की मूवमेंट देखी। तो लगातार कई राउंड फायर किए और फिर ड्रोन को मार गिराया

