अमृतसर – पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकाैर सिंह ने आज बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनके बेटे सिद्धू मूसेवाला की हत्या को 6 माह हो गए हैं और हर रोज हर रात वह बेटे को याद करते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि गोल्डी बराड़ जैसे कातिलों पर 2 करोड़ रुपए ईनाम घोषित किया जाए अगर सरकार के पास पैसा नहीं है तो वे खुद अपनी जमीन बेचकर ईनामी राशि देंगे।
उन्होंने कहा कि लारेंस बिश्नोई को खुला छोड़ देना चाहिए ताकि उसे पता लग सके उसका नेटवर्क कहां कहां है। बेटे को याद करते हुए भावुक हुए बलकाैर सिंह ने कहा कि यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गैंगस्टरों का सफाया कर दिया तो फिर यहां पंजाब में क्यों नहीं हो सकता।

