अजनाला-गुरुवार को खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के समर्थकों ने अजनाला थाने पर हमला कर दिया। हाथों में तलवारें पकड़कर पहुंचे इन समर्थकों ने जमकर बवाल किया और 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। ये लोग संगठन के प्रमुख भाई अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत सिंह तूफान की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे।
वहीं शाम को पंजाब पुलिस ने आरोपी लवप्रीत सिंह तूफान को रिहा करने का ऐलान कर दिया। अमृतसर के एसएसपी ने कहा कि हमारे सामने पेश किए गए सबूतों के आधार पर लवप्रीत तूफान को रिहा कर दिया जाएगा
और मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। वही भाई अमृतपाल सिंह ने कहा कि अगर भारत एक लोकतांत्रिक देश है तो शांतिपूर्ण विरोध को कुचलना नहीं चाहिए, हमारे पूर्वजों ने देश को बचाने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, हम भी अपने धर्म और अपने समुदाय को बचाने के लिए खुद का बलिदान करने के लिए तैयार हैं।


