लुधियाना के खन्ना से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां उबलते हुए पानी की बाल्टी में गिरने से एक डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम मनवीर सिंह था जो गांव रोसियाना का निवासी था।
जानकारी के अनुसार रोसियाना गांव में मनवीर सिंह को नहलाने के लिए उसकी मां ने इलैट्रिक रॉड से बाल्टी में पानी गर्म किया और रॉड को कमरे में रखने के लिए चली गई। पीछे बाल्टी को पकड़कर खड़ा मनवीर सिंह बाल्टी के बीच गिर गया।
बुरी तरह से झुलसे मनवीर को पहले मलेरकोटला के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया वहां से हालत को भांपते हुए राजिंदरा अस्पताल पटियाला रैफर किया गया। राजिंदरा अस्पताल में भी मनवीर की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान मनवीर की मौत हो गई।
इस संबंधी जब पुलिस चौकी सिआड़ के इंचार्ज तरविंदर कुमार बेदी ने बताया कि बच्चे की मौत संबंधी अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए बच्चे का शव वारिसों को हवाले कर दिया है

