कपूरथला( गौरव मढ़िया )आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान द्वारा जिला कपूरथला के मेहनती,ईमानदार और पार्टी के लिए समर्पण भावना से कार्य कर रहे आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान मैडम ललित सकलानी को जिला योजना बोर्ड का चेयरमैन और प्रदेश संयुक्त सचिव गुरपाल सिंह इंडियन को नगर सुधर ट्रस्ट का चेयरमेन नियुक्त किये जाने का आम आदमी पार्टी के सोशल मिडिया इंचार्ज विकास मोमी ने स्वागत किया।
इस दौरान विकास मोमी ने ललित सकलानी और गुरपाल सिंह इंडियन का मुँह मीठा करवाते हुए शुभकामनाये दी।इस मौके पर विकास मोमी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गुरपाल सिंह इंडियन और ललित सकलानी की पहचान एक मेहनती और ईमानदार छवि की है।
उक्त नेता आम आदमी पार्टी में कई वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।उन्होंने कहा जिले के लाेगों के लिए यह गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि गुरपाल सिंह इंडियन ने कई सालो तक जिला प्रधान के रूप में भी अपनी सेवाएं पूरी ईमानदारी से दी हैं।
उन्होंने सदैव विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।विकास मोमी ने कहा कि आम आदमी पार्टी में ईमानदार एवं मेहनती पदाधिकारियों की कभी भी अनदेखी नहीं की जाती है।उन्हें पार्टी सदैव सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ती है।मोमी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के असित्तव में आने के समय से पार्टी के प्रति समर्पण एवं कर्मठता से कार्य करने की वजह से पार्टी द्वारा गुरपाल सिंह इंडियन को यह सम्मान दिया गया है।
मोमी ने कहा कि गुरपाल इंडियन की इस नियुक्ति से युवाओ को बल मिलेगा और आशा जताई की गुरपाल इंडियन पहले की तरह समाज की भलाई के प्रति अपने दायित्व को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।मोमी ने युवाओ को बड़ी सीख देते हुए कहा कि जवानी को बेकार न जाने दें।उन्होंने कहा कि नशा नौजवानी को दिन ब दिन बर्बाद करता जा रहा है।
उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रह कर धार्मिक व सामाजिक कार्यों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने की बात कही।मोमी ने कहा कि नशा हमारे समाज को खोखला कर रहा है और हमें नशा रहित समाज की सृजना के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।उन्होंने समाज सेवा के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करते कहा कि नशे की दलदल में फंसी नौजवान पीढ़ी को बचाने के लिए और नशा मुक्त समाज बनाने के लिए पुलिस के साथ आम लोगों का सहयोग जरूरी है।

