हमें मिलजुल कर हर त्योहार को मनाना चाहिए : नाहर
कपूरथला(गौरव मढ़िया )गावं लखनकलां में मागी के त्योहार पर गावं वासीओ द्वारा चाय पकोड़े का लंगर लगाया गया,जिसको सभी संगत ने ग्रहण किया।इस दौरान राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्मयुद्ध मोर्चा के अध्यक्ष जिया लाल नाहर विशेष तोर पर उपस्थित हुए।
इस दौरान जिया लाल नाहर ने कहा कि हम सब एक है,इसलिए बिना भेदभाव के सभी त्योहार को मनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि हमें मिलजुल कर त्योहार को मनाना चाहिए।नाहर ने कहा कि हम सब आपस में भाई-भाई।कहने का तात्पर्य है कि व्यक्ति एक है,रूप अनेक है।धर्म व समाज को कभी नही बांटना चाहिए।
हमें हर लोगों के साथ भेदभाव को भूलकर हर त्योहार मनाना चाहिए।इंसान का कोई जाति व मजहब नही होता है।उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी सेवा मानवता की होती है।उन्होंने कहा कि इस अनमोल जीवन को अपने निजी कार्यों के अलावा मानवता की भलाई में अवश्य लगाना चाहिए।यथा संभव लाचारों,असहायों जरूरतमंदों की सहायता करने से ही हमारा जीवन वास्तव में सफल होगा।
उन्होंने कहा कि भूखे को अन्य खिलाने और जरूरतमंदों की सहायता करने से हमें कभी पीछे नहीं रहना चाहिए।जरूरतमंद की सहायता करके ही हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।इस अवसर पर रोंकी राम,संजीव थापर,राज कुमार,लखवीर सिंह,बलबीर सिंह बीरा,राज कुमार सभरवाल आदि उपस्थित थे।

