करतारपुर (जसवंत वर्मा )आई सी एस सी द्वारा घोषित दसवीं के परिणाम में संत फ़्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल करतारपुर के हर्षित बद्धन ने 99% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, जसप्रीत सिंह 97.8% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर तथा ऐरनजोत कौर 97.2% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे । बोर्ड द्वार ली गई परीक्षा में विद्यालय के कुल 187 परीक्षार्थियों में से 29 परीक्षार्थियों ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय के नाम तथा अपने अभिभावकों के नाम को रोशन किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य रेवलेन सिस्टर जसलीन जी ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उनकी भरसक सराहना की तथा बधाई दी और उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। इस अफ़सर पर उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी बधाई दी तथा विद्यार्थियों को भविष्य में इसी तरह सफलता की ऊँचाइयों को छूने की आशीषें भी दी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक- अध्यापिकाएँ तथा समूह स्टाफ उपस्थित रहा।

