करतारपुर 1 मई (जसवंत वर्मा) आपी चैरिटेबल हॉस्पिटल करतारपुर ने अपना 36 वा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। सबसे पहले पंडित रामकुमार पाठक ने विधि विधान पूर्वक पूजा करवाई बाद में हवन यज्ञ किया गया। इस पूजा में मुख्य यजमान मैडम सुमन लता कल्हण,प्रधान विमल जैन, उनकी पत्नी लवली जैन इत्यादि थे। हवन यज्ञ के बाद आरती की गई एवं सभी को प्रसाद बांटा गया। बाद में सारे स्टाफ द्वारा केक काटकर खुशी मनाई गई।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से सारे स्टाफ को गिफ्ट देकर शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर मैडम सुमन लता कल्हण ने बताया, 1991 को एक छोटे से कमरे में डिस्पेंसरी शुरू की गई थी। जो आज सब सुविधाओं से लैस मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बन चुका है। जिसमें 65 से भी ज्यादा हेल्थ कर्मचारी मरीजों की सेवा में लगे हैं।इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधकों द्वारा अपने संबोधन में सभी को बड़ी निष्ठा से कार्य करने मरीजों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर मैडम सुमनलता कल्हन, विमल जैन, लवली जैन, सारांश जैन, सतीश गुप्ता, एडवोकेट बलप्रीत सिंह जस्सी चाहल, ब्रिगेडियर मनजीत सिंह, प्रिंसिपल रजनी लाम्बा मल्होत्रा, गायक दलविंदर दयालपुरी, डॉक्टर पंकज मल्हन, डॉ विनोद बग्गा, डॉ मोहित भारद्वाज, डॉ नीरज, डॉ रोहित डोगरा, सरबजीत कौर, सोढ़ी सिंह, इत्यादि हॉस्पिटल का सारा स्टाफ उपस्थित था।

