जालंधर, 21 दिसंबर : पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार विकास और जन कल्याण के एजेंडे पर काम कर रही है ताकि लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाया जा सके। आज यहां ब्लॉक समिति जालंधर पश्चिम के नए चुने चेयरमैन अविनाश कुमार को सम्मानित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 600 से अधिक आम आदमी क्लीनिक, स्कूल ऑफ एमिनेंस, लोगों के लिए मुफ्त तीर्थयात्रा योजना और 85 प्रतिशत से अधिक परिवारों के बिजली बिल जीरो आना पंजाब सरकार के जन-समर्थक नीतिगत निर्णयों का नतीजा है।
उन्होंने नए चुने चेयरमैन अविनाश कुमार और ब्लॉक समिति के सदस्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा कि पंजाब सरकार गांवों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि पंचायतों, ब्लॉक समितियां और जिला परिषद भारतीय लोकतंत्र की रीढ़ हैं जिनके से आम लोगों का विकास होता है। उन्होंने नए चेयरमैन व अन्य सदस्यों से विकास कार्यों के प्रस्ताव जल्द ब्लॉक समिति द्वारा भेजने को कहा ताकि उन्हें पहल के आधार पर पूरा किया जा सके। इस मौके पर एस.डी.एम. बलबीर राज ,बी.डी.पी.ओ. सेवा सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

