करतारपुर 20 जुलाई ( जसवंत वर्मा )प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सेखड़िया करतारपुर में सरपरस्त प्रिंस अरोड़ा एवं प्रधान दीपक कुमार की देखरेख में मीटिंग हुई जिसमें सर्व समिति से हरियाली तीज,श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक से मनाने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान 27 जुलाई अंतिम रविवार को मासिक 41 वें संकीर्तन तथा हरियाली तीज मनाने तथा इस दौरान खीर पूरे का लंगर लगाने का निर्णय लिया गया। 16 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी दौरान रासलीला करवाने संबंधी भव्य कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। इसके उपरांत 26 अगस्त 2025 को माता रानी एवं श्री राधा कृष्ण जी की मूर्ति स्थापना की दूसरी वर्षगांठ पर सुबह प्रतिमा का स्नान , पूजन करने के बाद हवन यज्ञ तथा लंगर लगाने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान माता रानी एवं भोले बाबा के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। प्रधान दीपक कुमार ने बैठक में पहुंचे सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अरुण शर्मा, अमरजीत सिंह भंवरा, अनिल शर्मा ,जसवंत वर्मा, सिकंदर लाल, नाथी सनोत्रा, वनमाली कांत शर्मा, मास्टर अमरीक सिंह, अश्विनी सोंध, शैली महाजन, दिनेश कुमार ,कुलदीप वर्मा, कालू वर्मा, तथा महिलाओं में बिंदर, ज्योति जगपाल ,सरिता वर्मा, मंजू, मनजीत, डॉ उमां सैदा, कमलेश रानी, पुष्पा वर्मा, सृष्टि, लिज्जा, सुनीता, कृष्णा, कविश, साहिल, नंदिनी, व अन्य मौजूद थे।

