जाब सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में कर रही है बेमिसाल काम : कुलदीप सिंह धालीवाल
कैबिनेट मंत्री एवं लोकसभा मैंबर न36वें आखों के मुफ्त आप्रेशन कैंप के समाप्ती समारोह में हुए शामिल
कैंप दौरान संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की
एनआरआई मामलों के मंत्री और सांसद ने संस्था को पांच-पांच लाख रुपये दान देने की घोषणा की
आदमपुर (जालंधर), 25 नवंबर : पंजाब के एन.आर.आई. मामलों और प्रशासकीय सुधार मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देकर लगातार बढिया काम कर रही है। लायंस क्लब आदमपुर दोआबा और लायंस आई चैरिटेबल सोसायटी द्वारा 36वें आखों के मुफ्त आप्रेशन कैंप की समाप्ती के अवसर पर आयोजित समारोह दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने लोगों को उनके घरों के पास गुणवत्ता और बढिया सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य में 664 आम आदमी क्लीनिक खोले है।
मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य है कि राज्य का कोई भी व्यक्ति, जिसे इलाज की जरूरत है, वह इलाज से वंचित न रहे। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयत्न किए जा रहे है और आने वाले दिनों में और आम आदमी क्लीनिक खोले जाएंगे। संस्था के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए मंत्री ने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। इस दौरान उन्होंने संस्था को अपने फंड से 5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
इस अवसर पर प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री ने पंजाब के गांवों और शहरों के विकास में एन.आर.आई. द्वारा दिए जा रहे योगदान की भी प्रशंसा की और कहा कि पंजाब सरकार प्रवासी पंजाबियों को अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे विकास और सामाजिक कार्यों के लिए हर संभव सहयोग करेगी। इस मौके पर उन्होंने आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में और विकास कार्य करवाने का आश्वासन भी दिया।
इसके उपरांत जालंधर से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने भाषण दिया और मानवता के कल्याण के लिए किए गए प्रयासों के लिए क्लब की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बढिया स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए दिन-रात काम कर रही है और समाज के हर वर्ग के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा रही है। इस मौके पर एमपी लैड फंड से सांसद ने संस्था को पांच लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
इस अवसर पर आप नेता जीत लाल भट्टी और लायंस क्लब के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

