प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब के दौरे के दौरान हुई उनकी सुरक्षा में हुई चूक के मामले में बठिंडा में तैनात एसपी गुरविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि गुरविंदर सिंह उस वक्त फिरोजपुर में एसपी ऑपरेशन पद पर तैनात थे, हालांकि बाद में गुरविंदर सिंह का ट्रांसफर बठिंडा हो गया था। वह वर्तमान में बठिंडा एसपी के पद पर तैनात हैं।एसपी के खिलाफ यह कार्रवाई गृह विभाग के सचिव् गुरु कृपाल सिंह के आदेश पर हुई है। आदेश में कहा गया उन्हें डीजीपी पंजाब के दफ्तर में रिपोर्ट करनी होगी
पंजाब में 5 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री पंजाब के दौरे पर आये थे, भारी बारिश के कारण पीएम को सड़क मार्ग से जाना पड़ा लेकिन इस दौरान हुसैनीवाला से 30 किलोमीटर दूर रास्ते में प्रदर्शनकारी मिल गए, जिस कारण उनका काफिला तकरीबन 20 मिनट बेहद असुरक्षित क्षेत्र में रुका रहा। पीएम के काफिले को ओवर ब्रिज पर लंबे वक्त तक रोकना पड़ा था जिसके बाद रोड खाली कराया गया और उनका काफिला रवाना हो सका। इस घटना पर केंद्र सरकार ने सख्त आपत्ति दर्ज कराई थी।
इस मामले में जांच कमेटी ने रिपोर्ट सबमिट की गई थी जिसमें बताया गया था कि उस वक्त फिरोजाबाद एसपी गुरविंदर सिंह ने अपनी ड्यूटी में कोताही बरती थी जिसकी वजह से सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक हुई थी। अब जाकर इस मामले में कार्रवाई की गई है। गुरविंदर सिंह को सस्पेंड किया गया है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई जांच कमेटी में तत्कालीन मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को दोषी ठहराया था।
गृह मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और ट्रेवल प्लान के बारे में पंजाब सरकार को पहले ही बता दिया गया था। उन्हें इससे जुड़े इंतजाम करने थे, जो नहीं किए गए। गृह मंत्रालय ने कहा कि जब यात्रा मार्ग बदल गया तो पंजाब सरकार को अतिरिक्त सुरक्षा तैनाती करनी थी ताकि सड़क मार्ग से यात्रा सुरक्षित रहे, लेकिन अतिरिक्त इंतजाम नहीं किए गए
इस मामले में जांच कमेटी ने रिपोर्ट सबमिट की गई थी जिसमें बताया गया था कि उस वक्त फिरोजाबाद एसपी गुरविंदर सिंह ने अपनी ड्यूटी में कोताही बरती थी जिसकी वजह से सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक हुई थी। अब जाकर इस मामले में कार्रवाई की गई है। गुरविंदर सिंह को सस्पेंड किया गया है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई जांच कमेटी में तत्कालीन मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को दोषी ठहराया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे में हुई सुरक्षा चूक के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त जांच समिति ने फिरोजपुर के तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को जिम्मेदार माना था। समिति ने कहा था कि पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध होने के बाद भी एसएसपी कर्तव्य पालन में विफल रहे।