करतारपुर (जसवंत वर्मा) संत बाबा ओंकार नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काला बाहीयां (जालंधर) में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी, स्कूल स्टाफ विद्यार्थीयों व दानी सज्जनों के सहयोग से माता गुजर कौर जी, चार साहिबजादों व बाबा मोती राम मेहरा जी की याद में गर्म दूध का लंगर लगाया गया। इस मौके पर मैडम अवरिंदर कौर जी ने ऐतिहासिक जानकारी दी व विद्यार्थीयों को शहीदों के दिखाए सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन स. सतनाम सिंह, प्रधान श्री चरणा राम, सदस्य स. रणजीत सिंह राणा, जगीर सिंह, गरदावर सिंह, हरजिंदर सिंह, स्कूल डायरेक्टर स. अमरीक सिंह, प्रिंसिपल मैडम कुलविंदर कौर, स्कूल सुपरिंटेंडेंट गेंदी राम, स्कूल स्टाफ सदस्य व विधार्थी मौजूद थे।

