करतारपुर 3 जून (जसवंत वर्मा ) करतारपुर शहर में आए दिन स्ट्रीट लाइट की कभी तार जल जाती है कभी मीटर जल रहा है। इसका मुख्य कारण लोगों द्वारा रात को स्ट्रीट लाइट की तारों से कुंडी मार कर बिजली चोरी करना है। लोग कुंडी मार कर धड़ले से ए सी चला रहे हैं। नगर कौंसिल के बिजली कर्मचारी अगर किसी को बिजली चोरी करते पकड़ते भी हैं तो सिफारिश का फोन उसी टाइम आ जाता है। जिसके चलते कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
तथा बिजली चोरों के हौसले बुलंद है। जिस तार से कुंडी मारी जाती है वहां लोड बढ़ जाता है या तो तार जल जाती है या मीटर जल जाता है। नगर कौंसिल के नए चुने गए पार्षदो को इस और ध्यान देना होगा। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन पर प्रचा दर्ज कराना होगा। तभी बिजली चोरी रुक सकती है।

