करतारपुर ( जसवंत वर्मा) करतारपुर नगर कौंसिल चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशियों को आज एस डी एम जालंधर 2 शायरी मल्होत्रा ने आज सर्टिफिकेट बांटे। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जीतने वाले प्रत्याशी वरुण बावा, जतिन शर्मा, कुलविंदर कौर भोली, राजविंदर कौर, जसलीन कौर, अमरजीत कौर, मनजिंदर कौर, बलविंदर सिंह गोल्डी,मंगल कुमार के अलावा अन्य ने भी सर्टिफिकेट प्राप्त किया। इनके साथ मार्केट कमेटी जालंधर के चेयरमेन गुरपाल सिंह पाला भी उपस्थित थे। सर्टिफिकेट मिलने के बाद अब सारे पार्षद अपनी पार्षदों वाली शक्तियों का इस्तेमाल कर सकेंगे।

