करतारपुर (जसवंत वर्मा) करतारपुर के वार्ड नंबर 4 से नव निर्वाचित पार्षद जसलीन कौर एवं उनके पति समाज सेवक जसविंदर सिंह बबला को आज प्राचीन शिव शंकर मंदिर मोहल्ला सेखड़ियां करतारपुर प्रबंधक कमेटी द्वारा माता रानी की चुनरी तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सबसे पहले जसलीन कौर तथा बबला ने जोत प्रज्वलित की तथा मासिक संकीर्तन में भाग लिया। इस अवसर पर प्रधान दीपक कुमार, मास्टर अमरीक सिंह, अनिल शर्मा, सिकंदर लाल, अश्विनी कुमार,जसवंत वर्मा, रमेश रानी, सरिता वर्मा, रीटा वर्मा, मनजीत, रजनी, वीना, रानी,टिम्मी,पूजा,मंजू, ज्योति, इत्यादि बड़ी गिनती में श्रद्धालु उपस्थित थे।

