करतारपुर 22 मई (जसवंत वर्मा ) करतारपुर में नगर कौंसिल चुनाव का बिगुल बज चुका है। करतारपुर के वार्ड नंबर 5 से आम आदमी पार्टी ने हरविंदर कौर को मैदान में उतारा है। हरविंदर कौर ने विधायक बलकार सिंह,एवं उनकी पत्नी मैडम हरप्रीत कौर
का भी बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए प्रत्याशी बनाया है। हरविंदर कौर पढ़ी-लिखी, समझदार, मेहनती एवं इमानदार प्रत्याशी होने के साथ-साथ समाज सेवक चरणजीत सिंह चन्नी पुरेवाल की पत्नी, एवं समाज सेवक गगन पुरेवाल की माता भी है।
हरविंदर कौर ने वार्ड नंबर 5 के मतदाताओं को कहा है कि मुझे एक बार सेवा का मौका देकर मुझे जीताये मैं 5 साल वार्ड नंबर 5 की सेवा करूंगी। मैं वार्ड नंबर 5 के विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोडूंगी। तथा सभी के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी मिलुंगी। वार्ड नंबर 5 की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान दिया जाएगा।

