करतारपुर 21 मई (जसवंत वर्मा ) करतारपुर के वार्ड नंबर 8 के आम आदमी पार्टी प्रत्याशी वरुण बावा ने कहां है कि आप मुझे एक मौका दीजिए मैं आपको निराश नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि वार्ड निवासियों की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिन मे सफाई व्यवस्था,स्ट्रीट लाइट, पानी सप्लाई,सीवरेज व्यवस्था के अलावा गलियों में सड़कों का निर्माण, बूढ़े बुजुर्गों की पेंशन लगवाना, गरीब जरूरतमंद की मदद करना, सरकारी दफ़्तरो में लोगों के कार्य करवाने जैसे कार्य करवाने की पूरी व्यवस्था की जाएगी तथा वार्ड के विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा ग्रांट लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आप मुझे एक बार मौका दीजिए मैं 5 साल तक आपको निराश नहीं करूंगा।

