करतारपुर 23 मई ( जसवंत वर्मा ) करतारपुर के वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस के प्रत्याशी डिंपल कपूर ने कहा वार्ड नंबर 10 मेरा परिवार है। मैं बीते 10 सालों से इस वार्ड की सेवा कर रहा हूं। आगे भी सेवा करता रहूंगा। डिंपल कपूर ने कहा कि मेरी पूरी कोशिश थी कि वार्ड का पूरा विकास किया जाए। अगर कोई कमी पेशी रह गई तो इस बार पूरा किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि 26 मई दिन मंगलवार को पंजे के निशान पर मोहर लगाकर मेरे को जीताये। मैं आप लोगों को निराश नहीं करूंगा। डिंपल कपूर की नुक्कड़ बैठकों में भारी गिनती में लोग शामिल होकर अपना समर्थन दे रहे हैं।

