मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. रायगढ़ में हुए इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है. दरअसल एक ईको कार और ट्रक की आमने सामने-टक्कर हो गई.
मरने वालों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक ट्रक गलत साइड से हाईवे पर जा रहा था, जिसकी वजह से हादसा हुआ.
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा मुंबई से 130 किमी दूर रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह 4.45 बजे हुई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग रिश्तेदार थे और रत्नागिरी के गुहागर जा रहे थे। वहीं, सामने से आ रहा ट्रक मुंबई जा रहा था।
मृतकों में एक छोटी बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और चार साल की एक घायल लड़की को मनगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

