लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) ने चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया है। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। चुनाव आयोग ने सात चरणों में चुनाव कराने का एलान किया। 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव में आखिरी फेज की वोटिंग एक जून को होगी। वहीं 4 जून को नतीजे आएंगे। आयोग कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम और खाली हुई उपचुनाव की सीटों पर भी चुनावों का एलान किया है
Contents
पश्चिम बंगाल में सात चरणों में होंगे चुनावउत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से किस चरण में कितनी सीटों पर मतदानलोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून कोसातवें चरण का मतदान जून को होगाछठे चरण का मतदान 25 मई को20 मई को पांचवें चरण का मतदानचौथे चरण का चुनाव 13 मई कोतीसरे चरण का मतदान सात मई को होगादूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को
पश्चिम बंगाल में सात चरणों में होंगे चुनाव
श्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान भी हो चुका है। पश्चिम बंगाल में सात चरणों में चुनाव होगा। बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 07 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होंगे। देशभर में चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे
उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से किस चरण में कितनी सीटों पर मतदान
पहला चरण: 8
दूसरा चरण: 8
तीसरा चरण: 10
चौथा चरण: 13
पांचवां चरण: 14

