करतारपुर 15 मई (जसवंत वर्मा) करतारपुर के वार्ड नंबर 2 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जतिन शर्मा ने आज कागज भरने से पहले देवी द्वारा माता चिंतपूर्णी मंदिर दयालपुर गेट करतारपुर में माथा टेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद में वह अपने प्रत्याशी फॉर्म भरने के लिए जालंधर रवाना हुए। इस अवसर पर उनके साथ बंकेश, शर्मा अनिल शर्मा,संदीप भाटिया, धीरज सक्सेना, रिक्की सेठ,वरिंदर ऐरी, आशु, श्यामा, अश्विनी पराशर, मप्पी, जितेश शर्मा, मोहित शर्मा,सनी इत्यादि साथ थे।

