कपूरथला (गौरव मढ़िया ) शालीमार एवेन्यू वेलफेयर सोसायटी की पुरजोर मांग पर वार्ड नंबर 1 की पार्षद वीना सलवान व कांग्रेस शहरी अध्यक्ष दीपक सलवान के संयुक्त प्रयत्नो से कॉलोनी में सीवरेज सप्लाई का नया काम शुरू हुआ.
उन्होंने कहा कि किसी समय विकास के मामले में शालीमार एवेन्यू काफी पीछे था वर्ष 2017 में जब कांग्रेस की सरकार बनी और क्षेत्र के विधायक राणा गुरजीत सिंह ने उसी दिन से शालीमार एवेन्यू में जलापूर्ति, सीवरेज सप्लाई, स्ट्रीट लाइट, नई सड़कों आदि के विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके विकासकार्य शुरू किया व सम्पूर्ण भी करवाया
2022 के चुनाव में चुनाव आचार संहिता के कारण और बाद में सरकार बदलने के कारण, इस शहर का पर्याप्त विकास कार्य बंद कर दिया गया। अब दोबारा सीवरेज का काम शुरू हो गया है। जल्द ही शालीमार एवेन्यू में बकाया सीवरेज , पानी, नई सड़को के कार्य को पूरा किया जाएगा। ,
पॉपइस मौके शालीमार एवेन्यू वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा ,चेयरमैन जी एस बन्नू, नरिंदर ठाकुर बंटी,जसविंदर सिंह,विनोद अग्रवाल,अमन बजाज, प्रवीण पुरी, एडवोकेट चंदन पूरी, दलीप सिंह देवा, मास्टर बृज भूषण आदि मौजूद रहे

