देश का संविधान लागू हुए 74 साल हो गए हैं और सभी को संविधान के तहत काम करना चाहिए- कमिश्नर अनुपम कलेर
कपूरथला (गौरव मढ़िया) नगर निगम कपूरथला कार्यालय में 74वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय महापौर नगर निगम कपूरथला,माननीय आयुक्त नगर निगम कपूरथला ने तिरंगा झंडा फहराया एवं सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी.
आयुक्त नगर निगम अनुपम कलेर ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश का संविधान लागू हुए 74 साल हो गए हैं और सभी को संविधान के तहत काम करना चाहिए, इसके अलावा गणतंत्र दिवस के अवसर पर आये सभी लोगों एवं परिवार के सदस्यों एवं पार्षदों से शहर को स्वच्छ रखने एवं प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की तथा उन्हें नगर निगम के निर्देशानुसार लागू कर की जानकारी दी गई
मेयर एवम कमिश्नर कपूरथला नगर निगम को नगर निगम कपूरथला फायर ब्रिगेड की पार्टी व पंजाब पुलिस की पार्टी द्वारा सलामी दी गई। इस मौके पर सुशांत भाटिया सचिव नगर निगम कपूरथला,राहुल गगनेजा एससी नगर निगम कपूरथला,राहुल सीनियर डिप्टी मेयर, विनोद सूद डिप्टी मेयर,हरजीत सिंह एसडीओ,रविंदर कुमार एटीपी,प्रीतपाल सिंह जेई,गुरमीत सिंह जेई,भजन सिंह इंस्पेक्टर,कुलवंत सिंह इंस्पेक्टर,संजीव कुमार सेनेटरी इंस्पेक्टर,नरेश कुमार सेनेटरी इंस्पेक्टर,संजय धीर,गौरव,सुरेश,लखवीर सिंह,गुरदीप सिंह,नवजोत सिंह, रॉबिन, बलराम, करणवीर, और कौंसलर साहिबान और अन्य निगम कर्मचारी उपस्थित थे।

