जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच सेना के ट्रक पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी की गई जिसमें सेना के 5 जवान शहीद हो गए। फायरिंग के दौरान सेना के ट्रक में आग लग गई। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया था।
सेना ने जानकारी दी है कि बारिश के कारण विजिबिलिटी कम थी, इसी का फायदा उठाते हुए आतंकवादियों ने हमला कर दिया। गोलीबारी के दौरान एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार शहीद हुए जवान काऊंटर टेररिस्ट ऑपेरशन के लिए तैनात थे।
ये हादसा भाटादूडियां क्षेत्र में हुआ है। सूचना मिलते ही आर्मी के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं, मामले की जांच की जा रही है।

