फिरोजपुर के तलवंडी भाई कस्बे के पास एक दर्दनाक हादसे में एक चलती कार में अचानक आग लगने से चार साल की बच्ची जिंदा जल गई। जिला फरीदकोट के गांव कलेर का निवासी गुरजीत सिंह पुत्र मग्घर सिंह अपनी पत्नी, 3 बेटियों व एक पुत्र के साथ कार में मोगा के धर्मकोट में किसी रिश्तेदारी में होकर शाम के समय गांव वापस जा रहा था।
जब वह गांव कोट करोड़ कलां के नजदीक पहुंचे तो कार में कोई खराबी आ गई जिसको देखने के लिए गुरजीत कार से बाहर आया तो अचानक उसकी कार को आग लग गई।
हादसा उस समय हुआ जब फरीदकोट के गांव कलेर का निवासी गुरजीत सिंह पुत्र मग्घर सिंह अपनी पत्नी, 3 बेटियों व एक पुत्र के साथ कार में सवार होकर मोगा के धर्मकोट में किसी रिश्तेदारी में होकर शाम के समय गांव वापस जा रहा था। गांव कोट करोड़ कलां के नजदीक पहुंचे तो कार में कोई खराबी आ गई जिसको देखने के लिए गुरजीत कार से बाहर आया तो अचानक कार को आग लग गई।
कार की पिछली सीट पर बैठी गुरजीत की पत्नी, 2 बेटियां व एक बेटा तो कार से तुरंत बाहर निकल गए लेकिन इसी दौरान कार का सैंटर लॉक लग गया जिस कारण कार की खिड़कियां जाम हो गईं। माता-पिता के सामने आगे की सीट पर बैठी तरनवीर आग की लपटों में चीखती चिल्लाती रही। मासूम को बचाने की काफी लोगों ने भी कोशिश की लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के कंकाल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

