चंडीगढ़ः पंजाब में पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी कर सरकारी दफ्तरों का समय बदल दिया है। अब पंजाब सरकार से जुड़े पंजाब और चंडीगढ़ स्थित दफ्तर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। पहले यह टाइमिंग सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक थी। चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं।

