कपूरथला( गौरव मढ़िया )रियासती शहर कपूरथला के बाजारों में बढ़ रही गंदगी को देखते हुए नगर निगम काफी हद तक सख्त नजर आ रहा है। बीते दिनों नगर निगम के कमिश्नर अनुपम कलेर के निर्देशानुसार सेक्रेटरी सुशांत भाटिया ने शहर के बाजारों में मुनियादी करवाकर रेहड़ी फड़ी वालों को अपने पास कूड़ा करकट फेंकने के लिए डस्टबिन लाज़मी कर दिया है।
शहर निवासियों को भी इस प्रति जागरूक किया गया है कि बाजारों में चलते-फिरते खाने के बाद कोई भी चीज इधर उधर ना फेंके कृपया डस्टबिन में ही डालें। अगर कोई भी व्यक्ति खाने पीने के बाद लिफाफा फेकता नजर आया तो तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान को असली जामा पहनाने के लिए हमारे नगर निगम के कर्मचारी बाजारों में निगाह रखेंगे। तारों में बढ़ रहे अतिक्रमण वह जाम की समस्या को लेकर दुकानदारों को सुशांत भाटिया द्वारा चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपना सामान पीली लाइन के बाहर ना रखें, अपने दुकान का साइन बोर्ड पीली लाइन के बाहर रखें।
यदि नगर निगम के आदेशों की पालना की गई तो तो उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा और किसी की सिफारिश पर भी बिना जुर्माने के वापस नहीं किया जाएगा।नगर निगम के इस कार्य की सराहना की जा रही है अब देखना ये होगा की कपूरथला वासी शहर को स्वच्छ बनाये रखने में अपना क्या योगदान देते है

