पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता पिता शुक्रवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे और वहा से यूके के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार, यूके में सिद्धू के प्रशंसकों द्वारा उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए एक मार्च निकाला जाएगा। वहीं एक कंपनी द्वारा सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम भी बनाया जा रहा है, उसे भी वह रिलीज करेंगे।
सिद्धू के माता-पिता कुछ दिन वहीं पर गुजारेंगे। परिवार के अनुसार वह 24 नवंबर को भारत लौटेंगे। हालांकि कुछ समय पहले सिद्धू के परिजनों ने अल्टीमेटम दिया था कि जल्दी उन्हें इस केस में इंसाफ नहीं मिला तो वह देश छोड़ देंगे। इस मामले में उन्होंने डीजीपी पंजाब से मुलाकात की थी। मूसेवाला के सगे ताया चमकौर सिंह सिद्धू ने बलकौर सिंह व सरपंच चरन कौर के विदेश जाने की पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि गांव से वह चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए हैं और वहां से विदेश के लिए फ्लाइट पकड़ेंगे।

