रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को CBI ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उनकी ये गिरफ्तारी रिश्वत के आरोप में की गई है।
सीबीआई की टीम ने उन्हें मोहाली से गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी की तरफ से उनके खिलाफ शिकायत दी गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।
हरचरन सिंह भुल्लर पंजाब पुलिस में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वह भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। वे 2007 बैच के अफसर हैं और इस समय वे डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) के पद पर कार्यरत हैं। हरचरन सिंह भुल्लर अपने सख्त एक्शन और ईमानदार छवि के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ड्रग माफिया, संगठित अपराध और सामाजिक सुरक्षा जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की है।

