चंडीगढ़, : पंजाब पुलिस ने पंजाब के एआइजी आशीष कपूर को गिरफ्तार किया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने AIG आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के एआइजी आशीष कपूर पर सिंचाई घोटाले के भी आरोप लगे थे। इससे पहले विजिलेंस ब्यूरो की टीम अगस्त में एआइजी आशीष कपूर के मोहाली के सेक्टर-88 स्थित आवास पर रेड भी की थी। उस समय यह बताया गया था कि उनकी संपत्ति का टेक्निकल परीक्षण किया जा रहा है।

