मोहाली पुलिस ने परमबंस सिंह रोमाणा उर्फ बंटी रोमाणा को गुरुवार की देर रात मोहाली में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। इस दौरान पुलिस ने अदालत से तीन दिन की रिमांड मांगी लेकिन अदालत ने मांग खारिज कर दिया और कहा कि मामले में रिमांड की जरूरत नहीं है। इसके बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रोपड़ जेल भेजने का आदेश दिया।
बता दें कि 2022 में फरीदकोट से शिअद की सीट पर चुनाव लड़ चुके परमबंस सिंह को मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़ा एक एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने पर गुरुवार को ही मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी का पता चलने पर अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने रोष जताया था।
वहीं, खुद अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल नेताओं के साथ एसएसपी मोहाली दफ्तर पहुंचे थे। वहां उन्होंने एसएसपी के नहीं होने पर एसपी अमनदीप सिंह बराड़ और आकाशदीप सिंह औलख से बात की थी। वहीं, कुछ देर बाद एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग के पहुंचने पर अकाली नेताओं के इसी तरह के वीडियो वायरल करने से जुड़ी शिकायत दी। एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने इस बारे में शिकायत ली लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की

