जालंधर, 28 अक्टूबर :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन्स हमेशा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहता है। इसी उद्देश्य से सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में हब ऑफ लर्निंग ऑफ स्कूल्स के सहयोग से इंटर स्कूल लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल मेधा वशिष्ठ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल डायरेक्टर सुखदेव सिंह उपस्थित हुए,
जिनका स्वागत समूह स्कूल स्टाफ की ओर से किया गया। इसके अलावा प्रो. डॉ. कुलदीप सिंह और प्रो. सरिता प्रोग्राम में बतौर जज शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुई। प्रिंसिपल वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस लोक नृत्य प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों ने भाग लेते हुए हरियाणवी, गरबा, गिद्धा, लुड्डी और भांगड़ा नृत्य में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विजेताओं को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि डायरेक्टर सुखदेव सिंह ने कहा कि नृत्य मानवीय भावनाओं की अभिव्यक्ति का सबसे सुंदर रूप है ओर नर्तक देवताओं के दूत होते हैैं। ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों को मंच प्रदान करती है अपने अंदर छुपे कलाकार बाहर निकालने का, प्रतिभा को निखारने का, भावनायों को प्रकट करने का। उन्होंने समूह छात्रों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेते के लिए प्रेरित किया। अंत में प्रिंसिपल वशिष्ठ ने विद्यार्थियों ओर अतिथियों का प्रोग्राम में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया।

