कपूरथला: जिला पुलिस ने 28-29 सितंबर की मध्यरात्रि को कपूरथला-श्री गोइंदवाल साहिब मार्ग पर भवानीपुर के समीप स्थित एक्सिस बैंक की पिछली दीवार तोड़ कर बैंक से 38 लाख रुपए चोरी करने के मामले को ट्रेस कर 3 चोरों को गांव बड़ुई मुंगेर बिहार से पकड़ने में सफलता हासिल की है।
इस मामले में पुिलस ने एक आरोपी को पहले ही पकड़ लिया था। जिसने पुलिस पूछताछ में अपने साथ 5 और आरोपियों का चोरी में शामिल होने का खुलासा किया था। तभी से पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। पकड़े गए तीन चोरों के कब्जे से पुलिस टीम ने 3 लाख 10 हजार रुपए की नगदी बरामद की है। जबकि अभी उनके दो साथी फरार है।
जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही है। वहीं पकड़े गए चोरों को माननीय अदालत में पेश कर उनका 12 दिन का पुिलस रिमांड हासिल किया है। पुलिस रिमांड दौरान आरोपियों से पता लगाया जाएगा कि उनके फरार 2 साथी कहां छिपे हुए है तथा चोरी की बाकी नगदी कहां है।
– यह था मामला
भवानीपुर स्थित एक्सिस बैंक ब्रांच मैनेजर मनीष कुमार शर्मा ने बीती 29 सितंबर को थाना फत्तूढींगा पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 28 सितंबर दिन बुधवार को रोजाना की तरह शाम के समय बैंक बंद कर घर चले गए थे। वीरवार सुबह बैंक आए तो उन्हें चोरी का पता चला।
चोरों ने बैंक की इमारत के पीछे के खेतों से रास्ता बनाते हुए बैंक के साथ सटी बाइक रिपेयर की दुकान से दाखिल होकर बैंक की छत में सेंधमारी कर बैंक के अंदर दाखिल हुए और अंदर पड़ी तिजोरी को तेजधार कटर से काट कर उसमें से 38 लाख रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए थे।
मौके पर एसपी (डी) हरविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। डॉग स्कवायड की टीम को भी बुलाया गया था।। टीम ने बैंक के अंदर-बाहर व आसपास जगहों को अच्छी तरह से खंगाला था। तब पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी थी।
-
– बैंक में हुई 38 लाख रुपए की चोरी के मामले को ट्रेस करने के लिए बनाई गई स्पेशल टीम
एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि 28-29 सितंबर की मध्यरात्रि को भवानीपुर नजदीक स्थित एक्सिस बैंक में हुई 38 लाख रुपए की चोरी के मामले को ट्रेस करने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई थी। जिसमें एसपी (डी) हरविंदर सिंह, डीएसपी (डी) बरजिंदर सिंह, सीआईए इंचार्ज कपूरथला जरनैल सिंह, थाना फत्तूढींगा एसएचओ मनदीप कौर, टेक्निकल सैल कपूरथला इंचार्ज एएसआई चरणजीत सिंह को शामिल किया गया था।
टीम ने बड़ी मेहनत, लगन व टेक्निकल मदद से बैंक में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों का पता लगाकर उन्हें मामले में नामजद किया। सभी आरोपी बिहार से सबंधित है।
पुलिस की स्पेशल टीम ने गांव बड़ुई मुंगेर बिहार से 3 चोरों को पकड़ा, 2 फरार
एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि गठित की गई स्पेशल टीम को पता चला कि बैंक में चोरी करने वाले सभी आरोपी अपने गांव बिहार भाग चुके है। इस दौरान पुलिस ने सबसे पहले एक आरोपी रणजीत कुमार बिंद निवासी नारगपुर उदारी भागलपुर बिहार को 3 अक्तूबर को भागलपुर बिहार से गिरफ्तार िकया। जिसे ट्राजिंट रिमांड पर कपूरथला लाया गया। जिसका पुलिस ने अदालत से रिमांड लेकर पूछताछ की।
जिसने अपने 5 और साथियों के नाम बताए। जोकि कैलाश बिंद, गजानंद, राजा कुमार तीनों निवासी गांव बड़ुई जिला मंगेर बिहार, रामी बिंद निवासी गांव पुरुषोत्तमपुर मुंगेर बिहार व मुखेश बिंद निवासी गांव बड़ुई मुंगेर िबहार थे। इन सभी के साथ मिलकर उसे बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को पता चला कि यह सभी अपने गांव भाग चुके है। पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए िबहार के लिए रवाना हो गई।
पुलिस ने गांव बड़ुई थाना खड़गपुर जिला मुंगेर बिहार से रणजीत कुमार उर्फ बिंद निवासी नारगपुर उदारी भागलपुर बिहार, कैलाश बिंद, गजानंद, राजा कुमार तीनों निवासी गांव बड़ुई थाना खड़गपुर जिला मुंगेर बिहार को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से पुलिस टीम को 3 लाख 10 हजार रुपए की नगदी बरामद हुई। जबकि अभी दो आरोपी रामी बिंद निवासी गांव पुरुषोत्तमपुर िजला मुंगेर बिहार व मुखेश बिंद निवासी गांव बड़ुई जिला मुंगेर िबहार फरार है।
इस गैंग ने जालंधर में भी दिया था एक्सिस बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम
एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि यह इंटरसेट गैंग है। यह कई राज्यों में ऐसी वारदातों को अंजाम देता है। इस गैंग ने थाना नूरमहल जिला जालंधर में भी एक्सिस बैंक में चोरी करने की वारदात कबूली है। जहां पर भी उक्त गैंग के खिलाफ 12 सितंबर 2022 को थाना नूरमहल जालंधर में धारा 457, 380 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए चोरों का अदालत से 12 दिन का पुिलस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड दौरान आरोपियों से पता लगाया जाएगा कि उनके फरार 2 साथी कहां छिपे हुए है तथा चोरी की हुई बाकी नगदी कहां पर है।

