वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह की कथित धर्म प्रचार गतिविधियों के चलते पैदा हुए पंजाब के मौजूदा हालातों पर चर्चा के लिए श्री अकाल तख्त साहिब पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि विभिन्न जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों के सुझावों को मुख्य रख सरकार को कहा जाता है कि अमृतपाल के मामले में जितने भी युवक गिरफ्तार किए गए है उनको 24 घंटों के भीतर रिहा किया जाए।
अगर सरकार ने इस पर अमल न किया तो श्री अकाल तख्त साहिब से सरकार के खिलाफ आंदोलन का एलान किया जाएगा।

