लुधियाना के ग्यासपुरा क्षेत्र में आज सुबह एक फैक्टरी से गैस रिसाव होने से अब तक 2 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 से अधिक लोग बेसुध हैं। हादसा शहर के ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक एक इमारत में सुबह 7:15 बजे हुआ।
मरने वालों में 5 महिलाएं, छह पुरुष और 10 व 13 साल के दो बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद मेडिकल, फायर ब्रिगेड, पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। बीमार हुए लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

