चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जाने वाली बस शनिवार शाम करीब 4:15 बजे जीरकपुर फ्लाईओवर चढ़ने से पहले एक रॉन्ग साइड एक्टिवा सवार को बचाने के चक्कर में हरियाणा रोडवेज की बस अचानक पलट गई। जिसमें 4 से 5 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं, घायलों को चंडीगढ़ 32 हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। गनीमत यह रही कि किसी की जान नहीं गई। वहीं बताया जा रहा है कि एक्टिवा सवार मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग बस के आगे और पीछे के शीशे तोड़कर बहार निकलते दिखाई दे रहे हैं। लोगों के चहरे पर घबराहट व हादसे का डर दिखाई दे रहा है। बस आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बस का नंबर एचआर 63 की सीरिज का है।

