पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ दिन पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अपने भांजे सचिन बिश्नोई और छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भगा दिया था। गैंगस्टर दीपक उर्फ टीनू को इन्हें फर्जी पासपोर्ट मुहैया कराने के मामले में स्टेट क्राइम ने शुक्रवार को रिमांड खत्म होने के बाद जिला अदालत में पेश किया गया। जहा उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया।
अदालत में पेशी के दौरान सरकारी वकील ने कहा कि गैंगस्टर टीनू पर फर्जी पासपोर्ट बनाने का गंभीर आरोप है। इसके अलावा वह पुलिस हिरासत से भी भाग चुका है। सूत्रों के अनुसार उसने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं लेकिन उससे अभी और पूछताछ करनी है क्योंकि वह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। उससे पूछताछ के लिए सात दिन के रिमांड की जरूरत है जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया

