केंद्र सरकार ने पंजाब भाजपा के चार नेताओं को एक्स श्रेणी की सीआरपीएफ सुरक्षा प्रदान की है। जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और गुरप्रीत सिंह कांगड़ के साथ-साथ पूर्व विधायक जगदीप सिंह नकई और अमरजीत सिंह टिक्का को सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है।
इन नेताओं को जान का खतरा बताया गया है इसी वजह से गृह मंत्रालय ने ये फैसला लिया है और इन्हें एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। ये चारो नेता कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे इनकी जान को खतरा होने के अन्देशे से ही इन नेताओं को सुरक्षा दी गई है

