12 अक्टूबर को पंजाब के तरनतारन में कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के गुर्गों ने रंगदारी न देने पर दुकानदार गुरजंट सिंह की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। दोनों गुर्गे ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे और पिस्टल से गोलियां बरसा घटना को अंजाम दिया था।
दिवाली से ठीक पहले पंजाब पुलिस ने कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा और पाकिस्तान में बैठे रिंदा गैंग के चार गुर्गों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इसमें दो शूटर शामिल है। इनके पास से चार विदेशी हथियार भी मिले हैं। यह कार्रवाई तरनतारन पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने मिलकर की है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर आरोपियों की फोटो और उन से बरामद हथियारों की फोटो साझा कर इसकी जानकारी दी।
12 अक्टूबर को पंजाब के तरनतारन में कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के गुर्गों ने रंगदारी न देने पर दुकानदार गुरजंट सिंह की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। दोनों गुर्गे ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे और पिस्टल से गोलियां बरसा घटना को अंजाम दिया था। वारदात तरनतारन के गांव रसूलपुर की है। अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा है।

