जालंधर से अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने हाल ही में अकाली दल पार्टी को छोड़ कर बड़ा झटका दिया था।
इसके कुछ दिनों बाद आज कमलजीत सिंह भाटिया अपनी पत्नी और पूर्व पार्षद व समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। कमलजीत सिंह भाटिया को खुद सीएम भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है।

