कपूरथला(टॉक हिंदुस्तान ) पहली पातशाही साहिब श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के संबंध में रविवार को पैदल नगर कीर्तन स्टेट गुरुद्वारा साहिब कपूरथला से ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी की ओर आ रहा था, गांव पाजिया के समीप एक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया
जिसने राह चलते युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे से युवक का चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसे राहगीरों द्वारा सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी मे लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जानकारी अनुसार मृतक की पहचान गुरजोत सिंह (24) पुत्र मनमोहन सिंह निवासी औजला , नवी आबादी, गली नंबर 7 कपूरथला के रुप में हुई।

