दीपावली के अवसर पर मॉडर्न जेल कपूरथला में तैनात कर्मचारियों तथा कैदियों द्वारा आयोजित दिवाली समारोह में मुख्य अतिथि DC कपूरथला विशेष सारंगल ने जहां कैदियों को त्योहारों की बधाई दी वहीं उनके साथ भंगड़ा डाल खुशी मनाई।
बता दें कि कपूरथला जेल परिसर में कर्मचारियों तथा 3620 बंदियों द्वारा जेल के फेज-1, फेज-2 एवं जनानावार्ड में दीपावली पर्व मनाया गया। जिसमें बंदियों द्वारा शबद-कीर्तन, गीत एवं भांगड़ा प्रस्तुत किया गया। जेल में डीजे सिस्टम लगाया गया था जिसका आनंद कैदी उठा रहे थे।
इस अवसर पर बंदियों को संबोधित करते हुए DC ने उन्हें बंदी छोड दिवस और दिवाली की बधाई दी और कहा कि कपूरथला जेल को राज्य में आदर्श जेल के रूप में विकसित करने में जिला प्रशासन पूरा सहयोग देगा। वही डीसी ने जेल के अंदर स्थापित “रेडियो उजाला” के माध्यम से कैदियों को संबोधित किया। और कैदियों को अपराधिक कार्य को छोड़ अच्छे नागरिक बनने के लिए उत्साहित किया।
उन्होंने बंदियों की समस्याएं भी सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बंदियों को मिठाई भी बांटी। इस कार्यक्रम के बाद बंदियों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई और कैदियों ने जेल प्रशासन का आभार जताया।
इस कार्यक्रम के दौरान जेल की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। इस अवसर पर इकबाल सिंह धालीवाल अधीक्षक जेल ने भी उपायुक्त को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर हेमंत शर्मा अपर अधीक्षक जेल आदर्शपाल सिंह उपाधीक्षक (कारखाना), विजय कंवर पाल उपाधीक्षक (सुरक्षा), अमरजीत सिंह उपाधीक्षक (सुरक्षा), ऋषिपाल सिंह सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ। तथा विभिन्न बलों के अन्य प्रभारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

