चंडीगढ़ : आप सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है। अब पंजाब में हर किस्म की रजिस्ट्रियों पर NOC वाली शर्त खत्म कर दी गई है। इसकी जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करके दी है। भगवंत मान ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि पंजाब में हर किस्म की रजिस्ट्रियों पर NOC खत्म की जा रही है। जल्द इसकी और जानकारी साझा की जाएगी।

