पंजाब के खन्ना में बुधवार की सुबह खन्ना के मिलिट्री ग्राउंड में बम मिलने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मिलिट्री ग्राउंड खन्ना की सब्जी मंडी के साथ लगता है, जिसके साथ घनी आबादी है। बम सब्जी मंडी के साथ लगती दीवार पर गिरा मिला।
मिली जानकारी अनुसार सब्जी मंडी में सुबह-सुबह बहुत ज्यादा भीड़ रहती है, उसी भीड़ से एक शख्स टॉयलेट करने के लिए मिलिट्री ग्राउंड की तरफ गया, तो उसने देखा बम नुमा कोई चीज पड़ी है
जिसके बाद उसने उसकी सूचना मंडी में काम कर रहे आढ़ती को दी। आढ़तियों ने इसकी सूचना संबंधित पुलिस थाना में दी, जिसके तुरंत बाद खन्ना के एसएसपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और साथ लगती जगह को खाली करवाया।
मौके पर तैनात डीएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि यह तोप का गोला है, सिक्योरिटी के मद्देनजर हमने साथ लगती जगह को खाली करवा दिया है। और साथ ही पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी है, ताकि बम के पास कोई ना जाए। हमने इसकी सूचना जालंधर बम निरोधक दस्ते को दे दी है, वह आकर बम को चेक करेंगे या अपने साथ ले जाएंगे या यहीं पर इसके इसे डिफ्यूज करेंगे उनके आने के बाद ही पता चलेगा।

