पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक ग्रामीण खेल मेले में ट्रैक्टर पर स्टंट करते समय एक व्यक्ति की कुचलकर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद सीएम भगवंत मान ने सख्त आदेश जारी किए है।
सीएम भगवंत मान ने ट्रैक्टर पर स्टंट करने पर पाबंदी लगाने के
आदेश जारी कर दिए है।
ट्वीट करते हुए सीएम मान ने कहा कि प्यारे पंजाबियों ट्रैक्टर को खेतों का राजा कहा जाता है। इसे मौत का दूत ना बनाओ। ट्रैक्टर और संबंधित चीजों से किसी भी किस्म के स्टंट या खतरनाक प्रदर्शन पर पंजाब में पाबंदी लगाई जा रही है।
हाल ही में इस दर्दनाक घटना के दौरान युवक की मौत हो
गई थी। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई ।
पुलिस के अनुसार, सुखमनदीप सिंह (29) की शनिवार को फतेहगढ़ चूड़ियां के सरचूर गांव में मौत हो गई। गुरदासपुर में छिंझ मेला चल रहा था। सुखमनदीप सिंह ग्रामीण खेल मेले के दौरान स्टंट
करने का प्रयास कर रहा था। जिस मे उसकी मौत हो गई थीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद आयोजकों ने मेला स्थगित करने की घोषणा कर दी।

