कपूरथला (गौरव मढ़िया)श्री राम भक्त बालाजी सेवा संघ कपूरथला द्वारा रामलीला ग्राउंड में बाबा खाटू श्याम जी और बालाजी महाराज जी की चौकी लगवाई गई जिसमें बहुत से कलाकारों ने बाबा खाटू श्याम जी के दरबार में हाजिरी लगवाई और कपूरथला के लोगों ने भारी मात्रा में अपनी हाजिरी लगवाई
प्रसिद्ध गायिका उमा लहरी विशेष तौर पर अपनी हाजिरी लगवाई और अपनी प्रस्तुति पेश की जिसमें कपूरथला के समूह जनप्रतिनिधि शामिल हुए जिसमें खास करके कपूरथला से राणा गुरजीत सिंह एमएलए मौजूदा अपने साथियों सहित शामिल हुए
जिसमें अनिल शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के वॉइस पंजाब प्रधान सीनियर कांग्रेसी नेता कुलदीप सिंह, रजिंदर कोड़ा शामिल हुए इस मौके पर विशेष तौर पर बोलते हुए राणा गुरजीत सिंह ने श्री राम भक्त बाला जी संघ को बधाई दी और कहा ऐसे प्रोग्राम कराने से कपूरथला में पुण्य प्राप्त होता है
और कपूरथला में एक पॉजिटिविटी आती है जन कल्याण के लिए इस तरह के धार्मिक प्रोग्राम करने बहुत जरूरी है जिससे कि लोगों में समानता का संदेश जाता है और लोगों में आपस में प्रेम प्यार बढ़ता है
आज पंजाब में इस तरह के प्रोग्राम कराने की बहुत ज्यादा जरूरत है ताकि लोग आपस मे प्रेम और भाईचारे के साथ मिलजुल के रह सके और बोलते हुए राणा गुरजीत सिंह जी ने कहा कि पंजाब में शांति बनाए रखने के लिए खाटू श्याम श्याम जी से प्रार्थना करते हैं इस मौके पर श्री राम भक्त बालाजी सेवा संघ के बलराम गुप्ता, दीपक कुमार दिनेश आनंद, रवि कुमार अविनाश शर्मा, विकी गुजराल, चेतन मल्हन ,भूषण कुमार ऋषभ ,लाडी ,अजय गोयल, एवं भनोट जी और सभी कमेटी के सदस्य उपस्थित थे

