पठानकोट के मोहल्ला घरथौली में आरएसएस कार्यालय की सुरक्षा में तैनात एएसआई अशोक कुमार की गले में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारी इसे आत्महत्या बता रहे हैं।
मृतक अशोक कुमार सुजानपुर का रहने वाला था। सूचना मिलने पर मौके पर डीएसपी सिटी लखविंद्र सिंह, थाना डिवीजन नं.1 प्रभारी मनदीप समेत पुलिस पार्टी पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि गोली गले से सिर के आरपार हो गई। एसपी ने बताया कि अशोक कुमार ईमानदार कर्मचारी था और जानकारी के मुताबिक सुबह से ही परेशान दिखाई दे रहा था। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी।

